परिकल्पना:
भूचुंबकत्व और संबद्ध क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए, उसके मार्गदर्शन और संचालन के जरिए भारत को एक वैश्विक ज्ञान शक्ति बनने में सक्षम बनाना।
ध्येय:
भूचुंबकत्व की सभी शाखाओं में अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए, उसका मार्गदर्शन और संचालन करना। उच्च गुणवत्ता वाले डेटा के अधिग्रहण के लिए ढांचागत समर्थन (अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके) तैयार करना, जिससे मौलिक अनुसंधान संभव हो। भारत के चुंबकीय वेधशाला नेटवर्क के अनुरक्षण/आधुनिकीकरण और भूचुंबकत्व एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े अन्य प्रेक्षणों के लिए मौजूदा केंद्रों पर नई वेधशालाएं और सुविधाएं स्थापित करना। भूचुंबकत्व में अनुसंधान करने के लिए युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करना, उन्हें प्रेरित और प्रशिक्षित करना।